Health Tips: पूरे दिन रहे ठीक और सूरज ढलते ही चढ़ गया बुखार, इसके पीछे हो सकती है ये बड़ी वजह

Health Tips,Fever,Health, Why fever comes in evening, Fever symptoms, fever causes

Health Tips : कभी- कभी ऐसा होता है कि पूरे दिन ठीक रहे और सूरज ढलते ही बुखार होना शुरु हो जाता है. ऐसे में स्थिति आपके लिए दुविधाजनक हो जाती है और मन में कई सवाल उठने लगते है कि ऐसा क्यों होता है? और किस कारण होता हैं उस समय कुछ समझ नही आ पाता है. ऐसा क्यों हो रहा हैं आज इस आर्टिकल में इसके बारें में जानते हैं कि ऐसा क्यों होता हैं किस वजह से होता है.

Read also – पुलिस वाले को बैठा देख, शख्स ने खुद का चालान कटाने के लिए किया मजबूर, वायरल वीडियो

शाम के वक्त क्यों आता है बुखार?- आपको बता दें कि शाम के समय बुखार होने के दो कारण होते है पहला नेचुरल कारण हो सकता है और दूसरा इसके पीछे कोई बीमारी भी हो सकती है. नेचुरल कारण में पूरे दिन आप ठीक रहते हैं और थकान के कारण हल्का सा बुखार हो जाता है. अगर दूसरे कारण की बात करें तो अगर आपने फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा की या कम पानी पीया तो आपको शाम के समय बुखार हो सकता है.

इस वजह से भी होती है दिक्कत- शरीर के हार्मोनल बदलाव से भी शाम को बुखार आ सकता है। महिलाओं में पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान शाम को भी शरीर का तापमान बढ़ सकता है। कुछ बीमारियां भी शाम को बुखार देती हैं। दरअसल, टाइफाइड, कैंसर और टीबी से पीड़ित मरीजों का शरीर शाम को गर्म होता है। ऐसे मामलों में मरीज को डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना चाहिए। शरीर का सामान्य तापमान 97 से 99 फारेनहाइट है। यह आम तौर पर 98.5 फारेनहाइट है। शरीर अक्सर कुछ कारणों से गर्म हो जाता है।

Read also- Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन अगर कपल्स को कोई करता है परेशान तो यहां मिलेंगा समाधान

कैसे मिलती है राहत?- अगर आपको शाम के समय किसी बीमारी जैसे कैंसर या टीबी की वजह से बुखार आ रहा है तो आपको डॉक्टर से तुरंत परामर्श लेना होगा. आपको इन बीमारियों का पहले इलाज करना होगा. अगर आपको नेचुरल बुखार आ रहा है, तो आपको हर दिन दो से ढाई लीटर पानी पीना चाहिए। आप योग भी कर सकते हैं। दोपहर में थकान से बुखार भी आ जाता हैं तो आराम कर लेना चाहिए.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *