अगर आपके शरीर में हैं विटामिन -D की कमी, अपनाएं ये आसान तरीके

Vitamin-D, Deficiency of Vitamin-D, Vitamin D deficiency, habits to consume Vitamin D, Vitamin D Sources, vitamin d foods, health, health tips, lifestyle,

Health Tips: आजकल की लाइफ भागदौड़ भरी लाइफ है. इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपना ख्याल नही रख पाते है. ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना बड़ा ही मुश्किल हो गया है. आपको बता दें कि हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से खुद को सेहतमंद रखा सकता हैं. हेल्दी डाइट में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं.इस दिनों लोगों में विटामिन D की कमी काफी ज्यादा देखने को मिल रही है.क्योंकि लोग धूप में निकलना नही चाहते है. पूरा दिन AC में बैठे रहने से उन्‍हें कई तरह की समस्‍याएं घेर रही हैं। विटामिन-डी की कमी से असमय बालों का पकना और गिरना, थकान, पीठ और हड्डी में दर्द, जख्म का देर से भरना जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं.Health Tips

Read also- साउथ सुपस्टार महेश बाबू को मिला ED का नोटिस, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

बता दें कि कुछ आदतें आपके शरीर में विटामिन D की कमियों का दूर करने में मदद कर सकती है. आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे उन आदतों के बारे में जिन्हें अपनाने आपके शरीर में विटामिन D की कमियों को दूर करने में सहायता मिलेगी.

सुबह की धूप में कुछ देर समय बिताएं- विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता हैं क्योंकि सूरज की किरणों से हमारे शरीर को विटामिन D मिलती है.जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक की धूप लेना अच्छा माना जाता हैं क्योंकि इस समय की धूप ज्यादा तेज नहीं होती है. ज्यादा तेज धूप न होने के कारण स्किन पर किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं होती है.

Read also-जम्मू कश्मीर में तबाही के बाद राहत कार्य जारी, राजमार्ग बंद होने से कारोबार पर असर

अगर आप सुबह घर के अंदर एक्सरसाइत करते हैं तो आपको अपनी ये आदत फौरन बदल लेनी चाह‍िए। आप खुली छत, बालकनी या पार्क में ही एक्‍सरसाइज करें। इससे आपको दो फायदे म‍िलेंगे। एक तो शरीर ऐक्टिव रहेगा और दूसरा सूरज की किरणों से विटामिन D भी बेहतर तरीके से मिल सकेगा।

विटामिन D से भरपूर आहार लें- आप डाइट में ऐसी चीजों को शाम‍िल करें जि‍नमें व‍िटाम‍िन डी की अच्‍छी मात्रा पाई जाती हो। अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड दूध और अनाज, फिश व‍िटाम‍िन डी का बढ़ि‍यां स्‍त्रोत हैं। सुबह के नाश्ते में इनका सेवन करने की आदत डाल लें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *