Himachal Pradesh News : कम उपज से सेब किसान परेशान, वजह है सामान्य से कम बारिश होना

#HimachalPradesh, #AppleFarmers, #LowYield, #ClimateImpact, #RainfallDeficiency, #AgricultureChallenges, #FarmersStruggles, #AppleProduction, #SustainableFarming, #SupportFarmers,

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के चेहरे इन दिनों उतरे हुए हैं। इस बार उपज कम हुई है। वजह है सामान्य से कम बारिश होना। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले चार महीने से पूरे राज्य में कम वर्षा हुई है, जिससे जल संकट खड़ा हो गया है। कम बारिश की वजह से मिट्टी की नमी भी कम हो गई है। इससे बुवाई नहीं हो पा रही है.Himachal Pradesh News 5

Read also –मथुरा में व्यापारियों से ठगी करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सेब की फसल के लिए किसानों ने कर्ज लिए थे। कम उपज के कारण कर्ज वापसी भी मुश्किल हो गई है।अब किसानों की आस इस महीने होने वाली बारिश पर टिकी है। वर्षा ही सेब की फसल पूरी तरह बर्बाद होने से बचा सकती है और किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है।’

मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने कहा कि बीते माह की बात करें, जनवरी की, तो पूरे प्रदेश में एवरेज माइनस 84 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है। इसमें जितने 12 के 12 डिस्ट्रिक्ट हैं, इनमें करीब 80 परसेंट से लेके 90 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है। ओवरऑल जो तीन माह है, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर की बात करें तो ओवरऑल जो पोस्ट मानसून सीजन था, उसमें माइनस 41 परसेंट कम बारिश दर्ज की गई है। अभी बीते माह में भी कम बारिश दर्ज की गई पूरे प्रदेश में।

Read also- मुठभेड़ में 11 महिलाओं सहित 31 नक्सली ढेर, दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद

किसान ने कहा कि आपने देखा ही है, इस साल इतना सूखा हो गया है, कि किसान बागबान बिल्कुल ही लॉस में जा रहा है। क्योंकि लोगों ने गड्ढे करके रखे हैं। हल्की बर्फबारी हुई है। मगर वो तो ऐसी है कि ऊपर-ऊपर से उसका कोई भी किसानों को कोई भी फायदा नहीं हुआ है अभी तक। इसलिए अगर अभी भी मौसम बरसता है, फरवरी के महीने में किसानों को बहुत उम्मीदें हैं कि अगर मौसम लग गया तो इनकी थोड़ी आशाएं जाग जाएंगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *