भारत आतंकवाद पर समझौता नहीं करेगा- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Mumbai News: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाने की क्षमता रखता है।उनकी ये टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद तत्काल प्रभाव से भूमि, वायु और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के समझौते के एक दिन बाद आई है।शिंदे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता है। भारत आतंकवाद पर किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा।”उन्होंने कहा कि भारत के पास बाहरी खतरों से निपटने की ताकत है।शिंदे ने कहा, “भारत के पास पाकिस्तान को विश्व मानचित्र से मिटाने की क्षमता है। उसे भारत के सख्त रुख से सीख लेनी चाहिए।”उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ बातचीत करनी चाहिए।

Read also- भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम, पठानकोट में फिर खुलीं दुकानें

एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। भारत आतंकवाद पर किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा।”भारत के पास बाहरी खतरों से निपटने की ताकत है।”भारत के पास पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देने की क्षमता है। उसे भारत के सख्त रुख से सीख लेनी चाहिए।”

Read also-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज बॉब काउपर का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है। जिसमें 9 आतंकी अड्डे पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए। सेना और विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई है। दिल्ली में सियासी हलचल तेज है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है। कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।भारतीय सेना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। बीती रात, भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *