Guinness World Records: इंदौर ने रचा इतिहास, 24 घंटे में 12 लाख पेड़ लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Indore Create History:
Indore Create History: इंदौर(Indore) मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सबसे स्वच्छ शहर मे गिना जाता है। इंदौर सफाई के मामले में तो अव्वल है ही इसके अलावा इस शहर ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। हाल में इंदौर ने प्लांटेशन के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

एक दिन में लगाए करीब 11 लाख पौधे – इंदौर से पर्यावरण को लेकर बड़ी खबर सामने आई बता दें कि इंदौर  ने  ने एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान का आह्वान किया था। इसी अभियान के तहत इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

Read Also: सस्ते डॉक्टर ने पेश की मिसाल, सिर्फ 10 रुपये में होगा हर मर्ज का इलाज

पौधारोपण का बना रिकॉर्ड – इंदौर के लोगों ने 13 जुलाई से 14 जुलाई तक 24 घंटे लगातार काम करके 12 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। रविवार को इंदौर के लोगों ने पूरे दिन पौधारोपण किया।जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस की टीम से प्रमाण पत्र दिया गया। इंदौर ने 12 घंटे के भीतर 12 लाख से अधिक पेड़ लगाकर नया रिकॉर्ड (Tree Plantation New Record) बना दिया है।इसके साथ ही इंदौर ने असम (Assam) के वर्ष 2023 में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *