दो दिन बर्फबारी के बाद गुलमर्ग में स्वर्ग जैसा नजारा, सैलानियों के लिए अद्भुत अहसास

Jammu Kashmir: After two days of snowfall, Gulmarg offers a heavenly experience for tourists.

Jammu Kashmir: कश्मीर का ताज कहलाने वाला गुलमर्ग, ताजा बर्फबारी के बाद जादुई शीतकालीन स्वर्ग में बदल गया है। बारामूला जिले का सुरम्य स्की रिसॉर्ट पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक गया है। यहां गुरुवार शाम से अब तक दो फुट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। इससे पूरे इलाके में सफेद बर्फ दिख रही है। बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों के लिए ये नजारा अद्भुत है।

सफेद हो चुके ऊंचे शंकुधारी पेड़, उनसे घिरी सफेद धरती और बर्फ से ढकी गगनचुम्बी चोटियां हर ओर मनमोहक नजारा पेश करती हैं। पहली बार गुलमर्ग घूमने आए सैलानियों के लिए ये अहसास स्वर्गिक है। उन्होंने कहा कि वे अछूती प्राकृतिक खूबसूरती देख कर मंत्रमुग्ध हैं। कटोरे के आकार की घाटी ऐतिहासिक रूप से अंग्रेजों की भी पसंदीदा थी। आज भी ये देसी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र है। इसे देश के सबसे मनमोहक जगहों में एक माना जाता है। बर्फ पर खेल और दूसरी गतिविधियों के साथ गुलमर्ग के मनमोहक वातावरण का अनुभव करने के लिए सैलानी उमड़ रहे हैं। वे किसी सूरत में अद्भुत अहसास का मौका खोना नहीं चाहते।  Jammu Kashmir

Read Also: कैंचीधाम जाम से मिलेगी स्थायी राहत, प्राथमिकता पर हो रहा बाईपास निर्माण: CM पुष्कर धामी

दिल्ली-एनसीआर के सैलानी कहते हैं कि कश्मीर की साफ हवा और कम प्रदूषण उनके लिए ताजगी भरा ब्रेक है। अपने यहां उन्हें लगातार प्रदूषित हवा और स्मॉग का सामना करना पड़ता है। कुछ सैलानियों को गुलमर्ग की बर्फ से ढकी घाटियां क्लासिक बॉलीवुड फिल्मों की यादें ताजा कर देती हैं। वे सिनेमाई माहौल का अनुभव कर रहे हैं। घाटी में लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। सैलानी कश्मीर के शीतकालीन सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं और बर्फ से ढकी शानदार चोटियों के बीच यादें संजो रहे हैं।  Jammu Kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *