(प्रियांशी श्रीवास्तव): गुजरात विधानसभा के लिए आज से ताबड़तोड़ प्रचार की बयार शुरू होगी। सत्ताधारी पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी का प्रबल जत्था गुजरात की ओर निकल पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान जैसे कई दिग्गज नेता शामिल होंगो।
गुजरात की विधानसभा क्षेत्रों में सभी बड़े नेता रैलियों को संबोधित करेंगे। तो कई जनसभाओं का आयोजन किया जाना है। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 89 विधानसभा सीटों पर एक दिसंबर को मतदान होगा। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिवराज सिंह चौहान भी गुजरात में तीन से चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Read Also –MCD चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, DDCD उपाध्यक्ष जैस्मिन शाह की बर्खास्तगी की मांग
साथ ही बीजेपी अपने चुनाव प्रचार के लिए पूरा दमखम लगाने में जुटी हुई है। इसी के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ,नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट पूर्व में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 रैली, नरेन्द्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर चार-चार रैलियों को संबोधित करेंगे । बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के सिए दो चरणों में मतदान किया जाएगा । पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को किया जाएगा। जिनके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। Gujarat Assembly Election 2022,
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

