जाली नोटों के तस्करी का पर्दाफाश, मास्टमाइंड सपा नेता सहित 10 गिरफ्तार

Kushinagar, Kushinagar SP leader arrested, Fake currency, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, जाली नोट का कारोबार

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता चला है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद रफीक खान उर्फ बबलू समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के नकली नोट, एक लाख से ज्यादा कौश, 10 पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस, 12 खाली खोल, सिम कार्ड, लैपटॉप और चार बम बरामद किए.Kushinagar News

Read also- स्त्री 2 ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बनी 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म

आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में नौशाद खान भी समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है. पकड़े गए सभी 10 आरोपियों की पहचान औरंगजेब, मोहम्मद रफी, नौशाद खान, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, शेख जमालुद्दीन, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, हाशिम खान, और सिराज हशमती के रूप में की गई है.

Read also – Weekend Sleep : हार्ट अटैक, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां से है बचना तो वीकएंड पर करें ये काम

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवान का रहने वाला जितेंद्र यादव और गोपालगंज का मनीष कुमार व कमरुद्दीन समेत 4 अभी भी फरार हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके, इसके लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने दावा करते हुए कहा कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *