LDF और DMK ने खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

केरल की लेफ्ट और तमिलनाडु की डीएमके अपने-अपने राज्यों को धन आवंटन में कथित लापरवाही और पक्षपात को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ अलग-अलग प्रदर्शन करेंगे।दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में ‘केरल विरोध’ लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इस बीच बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में होने वाले एलडीएफ के विरोध को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन का समर्थन प्राप्त है।

अंतरिम बजट 2024-25 में तमिलनाडु को पैसा ‘आवंटन न करने’ पर केंद्र के विरोध में सीनिरय नेता टी आर बालू के नेतृत्व में द्रमुक का ‘काली शर्ट’ प्रदर्शन संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया जाएगा।वहीं, अंतरिम बजट 2024-25 में तमिलनाडु को आवश्यक धनराशि आवंटित नहीं करने पर केंद्र के विरोध में नेता टी. आर. बालू के नेतृत्व में डीएमके काली शर्ट पहनकर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन करेगी।

Read also – RBI गवर्नर ने रेपो रेट के साथ किये ये बड़े एलान, आप पर पड़ेगा सीधा असर

गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले विरोध प्रदर्शन में लेफ्ट के मंत्री, विधायक और सांसद हिस्सा लेंगे।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों ने सहकारी संघवाद को कमजोर कर दिया है।

डीएमके ने भी भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर पक्षपात करने की बात कही है। डीएमके नेता टी. आर. बालू
ने कहा कि हाल ही में चक्रवात, बारिश और बाढ़ से उत्पन्न खराब हालातों से निपटने के लिए केंद्र ने तमिलनाडु को उचित रूप से धन नहीं दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *