LinkedIn का अपने कर्मचारियों को तोहफा

सैन फ्रांसिस्को: माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली प्रोफेशनल सोशल नेटवर्क कंपनी लिंक्डइन ने अपने 15,900 कर्मचारियों को एक साथ 7 दिन की छुट्टी पर भेजने का निर्णय लिया है ताकि वे खुद को फिर रीचार्ज कर सकें।

अगले हफ्ते ये सभी कर्मचारी एक साथ छुट्टी पर रहेंगे। लिंक्डइन के प्रमुख अधिकारी ट्युइला हैंसन ने कहा, कंपनी के लिए कड़ी मेहनत करने वाले अपने कर्मचारियों को मूल्यवान समय देने चाहते हैं।

हमें लगता है कि उनको एक साथ कुछ अच्छा वक्त गुजारना चाहिए। सभी की एक समय पर छुट्टी होने का मतलब है कि ईमेल, बैठक और प्रोजेक्ट को पूरा करने जैसे कामों की बाढ़ आ जाएगी।

हैंसन ने कहा कि हम चाहते हैं कि जब कंपनी के सभी कर्मचारी काम पर लौटें, तो फिर वे पूरे जोश के साथ काम निपटाएं।

उन्होंने कहा कि 15,900 पूर्णकालिक कर्मचारियों को एक सप्ताह की पेड लीव पर भेजा रहा है। इस दौरान, कर्मचारियों की एक कोर टीम काम करना जारी रखेगी, उसके बाद कोर टीम में काम कर रहे कर्मचारी छुट्टी पर जाएंगे।

बता दें, दुनियाभर में अब ऑडियो चैटिंग एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। इनवाइट-ओनली ऑडियो चैट एप Clubhouse की बढ़ती सफलता को देखते हुए लिंक्डइन ने भी इस फीचर को शुरू करने का फैसला किया।

Also Read देश भर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम

लिंक्डइन 200 से अधिक देशों में 74 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए एक समान एप पर काम कर रही है। हाल ही में अग्रणी पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने टेकक्रंच के साथ अपने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह एक ऑडियो नेटवर्किंग सुविधा पर काम कर रही है।

लिंक्डइन ने एक बयान में कहा कि हम आपकी पेशेवर पहचान से जुड़े एक अनोखे ऑडियो अनुभव को बनाने के लिए कुछ शुरुआती परीक्षण कर रहे हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *