सूरीनाम के संसदीय शिष्टमंडल ने लोक सभा अध्यक्ष के साथ मुलाक़ात की

(प्रदीप कुमार)- सूरीनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मेरिनस बी के नेतृत्व में सूरीनाम के संसदीय शिष्टमंडल ने आज संसद भवन परिसर में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मुलाक़ात की।शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए, स्पीकर बिरला ने भारत और सूरीनाम के बीच घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों और दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला।ओम बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध संस्कृति, अध्यात्म और लोगों के करीबी संबंधों पर आधारित हैं।ओम बिरला ने 2022 में सूरीनाम की यात्रा के दौरान भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के गर्मजोशी से किए गए आतिथ्य- सत्कार का भी उल्लेख किया।
भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की सूरीनाम यात्रा का उल्लेख करते हुए ओम बिरला ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।ओम बिरला ने सूरीनाम के राष्ट्रपति, चान संतोखी को दिए गए प्रवासी भारतीय दिवस पुरस्कार के बारे में बात करते हुए दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रसन्नता व्यक्त किया।बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच सहयोग का उल्लेख करते हुए ओम बिरला ने कहा कि दोनों देशों को  चुनौतियों का पारस्परिक रूप से लाभप्रद समाधान ढूंढना जारी रखना होगा। आगामी आम चुनावों के विषय में बताते हुए, बिरला ने कहा कि भारत में होने वाले चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है जिसमें 90 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की चुनाव प्रक्रिया मजबूत, स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी है।

Read also –राज्यपाल के अभिभाषण पर BJD और विपक्ष में हुई नोकझोंक

शिष्टमंडल के सदस्यों को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में तेजी से हो रहे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के विषय में जानकारी देते हुए ओम बिरला ने कहा कि भारतीय युवाओं के नवाचार और शोध पर आधारित प्रयासों के माध्यम से भारत वैश्विक समस्याओं का समाधान दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर  है।ओम बिरला ने शिष्टमंडल के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और भारत और सूरीनाम के बीच संसदीय सहयोग को और सशक्त करने पर जोर दिया।सूरीनाम की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, महामहिम मेरिनस बी ने गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए ओम बिरला को धन्यवाद दिया और कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है और सूरीनामियों के लिए घर की तरह है।इस मौके पर कई सांसद भी मौजूद रहे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *