Viral Video : गांव के लोगों ने सड़क को हाथों से उठा लिया, नीचे ‘कारपेट’ निकल आया!

सोशल मीडिया हर रोज अजीबोगरीबों वीडियो वायरल होती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही हैं । इस वीडियो मे आप देख सकते हैं कि कुछ ग्रामीण एक नवनिर्मित सड़क को अपने हाथों से कारपेट की तरह उठा रहें हैं । इस वीडियो को लेकर ट्विटर हैंडलों से दावा किया गया है कि यह अजीबोगरीब घटना महाराष्ट्र में हुई हैं । सड़क उठाने की घटना का 38 सेकेंड का इस क्लिप है. इसमें ग्रामीण सड़क को उठाते हैं तो उसके नीचे कालीन की तरह का कपड़ा भी उसके साथ उठता है।इस कालीन से सड़क चिपकी हुई है।सड़क पर बिछा डामर और गिट्टी आसानी से निकल आती हैं और नीचे ,बिछा कपड़ा साफ नजर आने लगता है।

Read also –  दिल्ली में आज भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब”

ऐसा लगता है कि कपड़े को बिछाकर उसके ऊपर से सड़क निर्माण की सामग्री बिछा दी गई है।यह सड़क एक स्थानीय ठेकेदार ने बनाई थी. क्लिप में ग्रामीणों को स्थानीय ठेकेदार, जिसका नाम वे राणा ठाकुर बता रहे हैं, के घटिया काम की निंदा करते हुए सुना जा सकता है।डामर के नीचे बिछे कालीन को पकड़ते हुए वे कहते हैं कि यह काम “फर्जी” है।

Read also – पाकिस्तान से फातिमा बन लौटी अंजू: बच्चे की कस्टडी और पति से तलाक का क्या होगा; जानिए हर सवाल का जवाब

 

https://x.com/DcWalaDesi/status/1663907186290950145?s=20

 

 

हालांकि, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, ठेकेदार का दावा खोखला साबित हुआ क्योंकि ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ताहीनता का पर्दाफाश कर दिया है।
आपको बता दे कि भारत में लगभग 63.32 लाख किलोमीटर का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की विभिन्न एजेंसियां सड़क निर्माण कराती हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड, सीमा सड़क संगठन और भारतीय राजमार्ग इंजीनियर्स अकादमी (IAHE) जैसी एजेंसियां सड़क निर्माण कराती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *