नास्ते में बनाएं ये लजीज टेस्टी और क्रिस्पी चीज पोटैटो बॅाल, जानें इसकी बनाने की आसान रेसिपी

आलू सब्जियों में ऐसा है कि किसी भी सब्जी के साथ मिक्स करके कोई भी सब्जी तैयार कर सकते हैं। वहीं आलू से आप कई तरह के व्यंजन भी तैयार कर सकते हैं। जैसे ब्रेड पकौड़ा, आलू टिक्की, कटलेट और आलू का पकोड़ा है। ये सभी आइटम ऐसे है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए एक और आलू की यम्मी रेसिपी लेकर आएं हैं। जिसे आप अपने घर पर बहुत ही आसानी से ट्राई कर सकते हैं। खासकर ये रेसिपी आपके बच्चों को तो बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है। इस रेसिपी का नाम चीज पोटैटो बॅाल है। इसमें आलू और चीज का कॉम्बिनेशन होता है। जिससे ये रेसिपी बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी हो जाती है। आइये जानते हैं इसकी बनाने की रेसिपी……

चीज पोटैटो बॉल की सामग्री

आलू – दो से चार
प्याज – एक कटोरी बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – एक से दो बारीक कटी हुई
चीज – 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
शिमला मिर्च – एक छोटी कटोरी कटी हुई
चिल्ली फ्लेक्स – 1 छोटी चम्मच
नमक – स्वादानुसार
ऑर्गेनो – एक छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
चीज क्यूब – स्टफिंग के लिए
तेल – फ्राई करने के लिए
कॉर्नफ्लोर – दो चम्मच पाउडर
ब्रेडक्रंब

Read also:- बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लगाएं पीली चीजों का भोग, ट्राई करे ये शानदार रेसिपीज़

चीज पोटैटो बॉल बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले आलू को उबाल लीजिए फिर आलू का छिलका निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • फिर उसमें प्याज, मिर्च, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, गरम मसाला, चिल्ली फ्लेक्स, ऑर्गेनो, कद्दूकस किया हुआ चीज, सभी चीजों को डालकर को अच्छे से मिला लें।
  • उसके बाद आलू के छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर रख लें।
  • फिर आलू के बनाए हुए बॅाल्स के अन्दर चीज क्यूब डाल दें।
  • एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर का पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
  • वहीं कुछ ब्रेड से आप ब्रेड क्रंब्स तैयार कर लें, फिर सारे आलू के बने हुए बाल को कॉर्नफ्लोर के तैयार किए गए घोल में डूबा लेने के बाद फिर ब्रेड क्रंब्स में लगाए।
  • इसी तरह सारे बॅाल तैयार कर लें।
  • कड़ाही में तेल डालकर अच्छे से तेल गर्म कर लें, फिर एक साथ चार या पांच बॉल्स को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करते करें।
  • जब बॉल्स ब्राउन हो जाए तो इन्हें निकालकर टोमैटो साॅस या चिली सॉस के साथ सर्व करें।    

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *