Violence: बांग्लादेश हिंसा पर ममता सरकार की दो टूक, केंद्र सरकार से उचित कार्यवाही की मांग की

Bangladesh Violence:

Bangladesh Violence: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि केंद्र को इस मामले को बांग्लादेश सरकार के सामने उठाना चाहिए और इसका समाधान करना चाहिए।ममता ने कहा, “हम न तो इस घटना (चिन्मय की गिरफ्तारी) का समर्थन करते हैं और न ही किसी और हमले का, चाहे वो किसी भी धर्म का हो। हालांकि, इस मामले में हमारी भूमिका बहुत सीमित है।

Read also- Mumbai: महिला पायलट की आत्महत्या से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

हम और बांग्लादेश दो अलग-अलग देश हैं। हम भारत सरकार हैं, जो बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत कर सकती है और उचित कार्रवाई कर सकती है।”किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ किसी भी तरह के हमले या अत्याचार की निंदा करते हुए ममता ने कहा, “हम सब एक हैं। पिछले एक साल में हुए हमलों से हम दुखी हैं।अपनी पार्टी टीएमसी के रुख के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “विदेश नीति के मामलों में, टीएमसी भारत सरकार के साथ खड़ी है।”

Read also- Politics: राज्यसभा से राजनीति में एंट्री, राजनैतिक उतार-चढ़ाव, मजबूती से उभरे आदिवासी CM हेमंत सोरेन

हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश में देशद्रोह के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद राजधानी ढाका और बंदरगाह शहर चटगांव समेत कई जगहों पर समुदाय के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत न दिए जाने को “गहरी चिंता” के साथ देखा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *