पहले जीभ के किए दो हिस्से और अब उंगली कटवा ली, इस शख़्स के ये है अजीब से शौक

Man Chopped His Finger- दुनिया में बहुत सी चाजें बड़ी अजीबोगरीब होती है .बॉडीमॉडिफ्केशन उनमे से एक हैं और दुनिया मे आजकल लोगों के शौक भी बडें अजीब होने लगें है. ऐसा ही एक शख्स है जिसे मेबॉडी मॉडिफिकेशन का शौक है बॉडी मॉडिफिकेशन कोई मामूली नही,बल्कि शरीर को इस तरह बदलना कि इंसान और शौतान के बीच का कोई फर्क नही रहता .

आपको बता दे कि ब्राजील के मार्सेलो B.boy ‘ डी सूजा को बॉडी मॉडिफिकेशन का सिर पर भूत सवार हैं वह आपने आपको बहुत ही डरावना बनाना चाहाता हैं.बी-बॉय’ डी सूज़ा ने एलियन डेविल की तरह बनने के लिए अपने आप को पूरी तरह बदल डाला हैं

98 फ़ीसदी शरीर पर टैटू, जीभ तक कटवाई

मार्सेलो ने अपना पूरी शरीर को नीले-लाल टैटू से गोद डाला है. मार्सेलो ने अपने शरीर पर 1500 टैटू गुदवा रखे हैं.उनके शरीर का क़रीब 98 फ़ीसदी हिस्से पर टैटू है. यहां तक कि उनकी आंख पर भी टैटू बना है.
इतना ही नहीं, शरीर पर नकली सींग उगाने के अलावा नुकीले धातु के दांत और जीभ को भी दो हिस्सों में कटवा लिया है.

Read also –देश का ‘ग्रोथ इंजन’ बना राज्य, पिछले दो दशक में GSDP राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

हाथ की उंगली कटवाई
मार्सेलो का दावा है कि वे दुनिया के पहले इंसान हैं, जिन्होंने एक्स्ट्रीम बॉडी मॉडिफिकेशन कराया है. अब उन्होंने Alien Devil की तरह दिखने के लिए अपनी एक उंगली भी कटवा ली है. मार्सेलो का दावा है कि वो पहले इंसान है, जिसने ऐसा किया है.
उनका कहना है कि उंगली कटवाने के बाद अब वो पहले की तरह नॉर्मल तरीके से काम कर पा रहे हैं. अपने मॉडीफ़ाई हैंड से लिखने और

म्यूज़िक बजाने में भी उन्हें कोई ख़ास परेशानी नहीं हो रही है
बता दें, इसके पहले भी वो हाथों की उंगलियों को सर्जरी के ज़रिए दो भागों में कर सुर्खियों बटोर चुके हैं. मार्सेलो अपने इस अजीबो-ग़रीब शौक़ पर अब तक लाखों रुपये ख़र्च कर चुके हैं.मार्सेलो अपने इस पागलपन के चलते सोशल मीडिया पर भी काफ़ी पॉपुलर हैं. इंस्टा पर उनके 75 हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोवर्स हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *