Musafir Cafe: कलाकारों को खुद अपनी पहचान और दर्शक वर्ग तैयार करना पड़ता है- महिमा मकवाना

Musafir Cafe

Musafir Cafe: अभिनेत्री महिमा मकवाना का मानना है कि हर कलाकार को आखिरकार अपना दर्शक वर्ग खुद बनाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी नई नेटफ्लिक्स सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ उनके उस सफर का एक और पड़ाव है, जिसे वे अपनी शर्तों पर आगे बढ़ाना चाहती हैं।

महिमा ने कहा कि मनोरंजन जगत की अनिश्चितताओं ने उन्हें धैर्य और लगातार मेहनत करना सिखाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में टीवी धारावाहिक ‘मिले जब हम तुम’ और ‘बालिका वधू’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से फिल्मों में कदम रखा और बाद में ‘तुमसे ना हो पाएगा’ और ‘शोटाइम’ जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। Musafir Cafe

Read Also: Kaveri Dispute: बेंगलुरु में CM शिवकुमार की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए कर्नाटक के नेता

महिमा ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर मैं ये कर सकती हूं, तो हर कोई कर सकता है। सपने देखना और खुद पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। मैं उन लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी, जिन्होंने मुझमें क्षमता देखी। लेकिन हमारी इंडस्ट्री धैर्य और लगातार मेहनत की मांग करती है। यहां बहुत कम चीजें आपके नियंत्रण में होती हैं। आप सिर्फ उन प्रस्तावों में से अपनी पसंद तय कर सकते हैं जो आपको मिलते हैं।” Musafir Cafe

उन्होंने कहा, “आप सीखते हैं, पुरानी बातें छोड़ते हैं, खुद को समझते हैं और अपनी अलग पहचान बनाते हैं। मैं यहां अपना दर्शक वर्ग बनाने और अपना रास्ता खुद तैयार करने आई हूं और अब तक इसी तरह अपना सफर तय किया है।” महिमा ने कहा कि 2021 में रिलीज हुई “अंतिम: द फाइनल ट्रुथ” (जिसमें उन्होंने सलमान खान और आयुष शर्मा के साथ काम किया था) उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई। महेश मांजरेकर निर्देशित ये उनकी पहली हिंदी फिल्म थी।

उन्होंने कहा, “मैं सलमान सर और महेश मांजरेकर सर की हमेशा आभारी रहूंगी क्योंकि मैं खुद को बड़े पर्दे पर देखना चाहती थी। इस फिल्म ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया और मुझमें आत्मविश्वास पैदा किया। जब ऐसे लोग आपमें क्षमता देखते हैं तो आपको भी खुद पर भरोसा होने लगता है। ‘अंतिम’ ने मेरे लिए कई नए रास्ते खोल दिए। इसके बाद ‘शोटाइम’ और ‘तुमसे ना हो पाएगा’ जैसे प्रोजेक्ट मिले और हर काम ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया, चाहे वे आलोचकों की सराहना हो या बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका।”

Read Also: IMD ने उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही ‘मुसाफिर कैफे’ में महिमा प्रीति का किरदार निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी चंदर (विक्रांत मैसी) से जुड़ जाती है। चंदर अपने अतीत और वर्तमान के रिश्तों के बीच उलझा हुआ है। दिव्य प्रकाश दुबे के बेस्टसेलर उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में वेदिका पिंटो भी हैं। इसे शरन्या राजगोपाल ने लिखा और तैयार किया है, जबकि निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। महिमा ने कहा कि उन्हें य प्रोजेक्ट इसलिए पसंद आया क्योंकि ऐसे समय में, जब प्रेम कहानियां कम बन रही हैं, यह एक भावनात्मक और कई परतों वाली प्रेम कहानी लेकर आया है। Musafir Cafe

उन्होंने कहा, “एक दर्शक और कलाकार दोनों के रूप में मुझे लगता है कि अच्छी प्रेम कहानियों की कमी है। ‘मुसाफिर कैफे’ के बाद उम्मीद है कि और भी रोमांटिक और प्रेम कहानियां देखने को मिलेंगी। प्रेम कहानी अपने आप में बहुत बड़ा विषय है, जिसमें त्याग, स्वीकार्यता और रिश्तों के जरिए खुद को समझने जैसी कई बातें होती हैं। इस शो और इसके किरदारों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।” महिमा ने बताया कि वह जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी धर्मा प्रोडक्शंस के साथ भी एक परियोजना है। Musafir Cafe

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *