Nalanda Crime : नालंदा में पेड़ से लटका मिला एक शख्स का शव, आपसी विवाद में हत्या का शक

nalanda-crime,Local - CRIME-Nalanda,News,National News,Bihar news

Nalanda Crime: नालंदा में एक हत्या के आरोपी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। रविवार को इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव के ईश्वरी खंधा में स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सरवन पाल के रूप में हुई है, जिसकी कथित तौर पर गांव में विवाद के बाद हत्या कर दी गई. आपको बता दें कि उसका शव सुरमा खंडा में एक पेड़ से लटका मिला। घटना के बारे में गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पता चला कि उसका नालंदा थाने (Nalanda Crime) में किसी केस को लेकर नाम दर्ज है।

वहीं, उसके रिश्तेदार सिकंदर ने बताया  कि सुबह सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। इससे पहले मुझे सूचना मिली थी कि गांव वालों के बीच झगड़ा हुआ था। उस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष ने हत्या के लिए पाल समुदाय को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वो इसका बदला लेंगे। कुछ दिनों बाद मुझे खबर मिली कि सरवन पाल की हत्या कर दी गई है।

Read also- देशभर में जोरों पर दिवाली के पर्व की तैयारियां, जेल में कैदी बना रहे मिट्टी व गाय के गोबर से दीये और सजावटी सामान

पुलिस अधिकारी अभय कुमार तिवारी ने कहा कि सुरमा खंडा में एक पेड़ के ऊपर एक गमछा से ये लटके हुए मिले, तो स्थानीय चौकीदार के द्वारा थाना में सूचना दे दिया गया, तो सर आए.को निकाले और फिर हम लोग यहां आए। फिर खबर हुआ कि इनका नालंदा थाना में कोई केस है। उसमें नामजद हैं, तो नालंदा थाने के थ्रू आकर हम लोग इनसे पूछ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *