Raid Of NIA(अवैस उस्मानी)। आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के मॉड्यूल को लेकर NIA ने 6 राज्यों में छापेमारी की है। NIA द्वारा महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में रेड डाला गया। आईएसआईएस एक्टिविटी को लेकर एनआईए ने देश के 6 राज्यों में 13 जगहों पर छापेमारी की है। NIA ने 25 जून को IPC की धारा 153A और 153B और UA(P) अधिनियम की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में एजेंसी द्वारा कई राज्यों के अनेकों जिलों में छापेमारी की गयी। News Today Hindi,
Read also: विधायकों को धमकी देने के मामले में STF को मिली बड़ी कामयाबी, 6 आरोपी गिरफ्तार
आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के मॉड्यूल को लेकर NIA ने देश के 6 राज्यों में महाराष्ट्र, यूपी, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में छापेमारी की गयी। NIA की टीम ने MP के भोपाल और रायसेन, गुजरात के भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिले में, बिहार के अररिया, कर्नाटक के भटकल और तुमकुर शहर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर और नांदेड़ और यूपी में देवबंद जिले में छापेमारी की गयी । NIA ने आज देवबंद मदरसे में भी छापेमारी की है और वहां से एक मदरसे के छात्र को कस्टडी में भी लिया है। News Today Hindi,
देवबंद से पकड़ा गया युवक मदरसे का छात्र बताया जा रहा है। वह कर्नाटक का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध आतंकी संगठन के वॉट्सऐप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा है। हिरासत में लिए गए छात्र का नाम फारुख है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। बेंगलुरु के छात्र फारूख के पास से एनआइए की टीम को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है। News Today Hindi,
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter Watch live Tv.

