नूंह हिंसा:- दो होमगार्ड की हुई मौंत, तनाव पूर्ण हालात अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती

(आकाश शर्मा)- NUH HINSA UPDATE- हरियाणा के मेवात जिला मुख्यालय नूंह में सोमवार को हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है । हालात पर नियंत्रण के लिए नूंह में कर्फ्यू लगाना पड़ा है । प्रदेश सरकार ने नूंह, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जिलों में मंगलवार को सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जारी किया है । आज दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच शांति वार्ता होगी ।

Stone Pelting During Hindu Group Shobha Yatra In Haryana Nuh Situation Tense Vehicles Burnt Latest Update - हरियाणा: नूंह में धार्मिक जुलूस में हिंसा, 3 की मौत; 7 पुलिसकर्मी जख्मी | India In Hindi

हिंसा ब्रज मंडल शोभायात्रा के दौरान पुनहाना में पथराव के बाद हुई । उपद्रवियों ने पुलिस तथा नागरिकों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया । हालात को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद तथा पलवल जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल व अर्द्ध सैनिक बलों को नूंह में तैनात किया गया । रात करीब 11 बजे अर्द्ध सैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया । धार्मिक स्थल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ।

Read also-एक मंच पर साथ दिखेंगे पीेएम मोदी और शरद पवार, पूरे विपक्ष की टिकी निगाहे

नूंह हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने अधिकारिक बयान जारी किया । इसमें कहा गया है कि मेवात जा रही गुरुग्राम की पुलिस टीम के काफिले पर पथराव किया गया । इसमें होडल के डीएसपी सज्जन सिंह, खेड़की दौला थाना प्रभारी निरीक्षक अजय, आईएमटी मानेसर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र, निरीक्षक अनिल, अरुण, एसआई दीपक, देवेन्द्र, एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल शेर सिंह, सिपाही पवन गंभीर रूप से घायल हो गए । होमगार्ड नीरज व गुरसेवक की मौत हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *