एक मंच पर साथ दिखेंगे पीेएम मोदी और शरद पवार, पूरे विपक्ष की टिकी निगाहे

PM Modi and Sharad Pawar will be seen together on one stage, eyes of entire opposition

(आकाश शर्मा)- नरेन्द्र मोदी आज पुणे में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार हाथों लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री  पुणे पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे दगडूशेठ गणपति मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद अराह्न 11.45 बजे प्रधानमंत्री को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दो उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

इसके बाद 12.45 बजे प्रधानमंत्री पुणे की मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो चरण-1 की दो लाइनों की सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। ये खंड फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लीनिक स्टेशन तक हैं।मेट्रो रेल लाइन पर कुछ मेट्रो स्टेशनों को छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। छत्रपति संभाजी उद्यान मेट्रो स्टेशन और डेक्कन जिमखाना मेट्रो स्टेशन को छत्रपति शिवाजी महाराज के मावलों के पहनी जाने वाली पगड़ी के समान डिजाइन किया गया है, जिसे मावला पगड़ी भी कहा जाता है। शिवाजी नगर भूमिगत मेट्रो स्टेशन का एक विशिष्ट डिजाइन छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित किलों की याद दिलाता है।

Read also-संसद में दिल्ली LG को पावर देने से जुड़े दिल्ली सर्विस बिल पर बढ़ी हलचल !

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पुणे नगर निगम के निर्मित 2650 से अधिक घरों को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी लाभार्थियों को हस्तांतरित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के बनाए जाने वाले लगभग 1190 घरों और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के बनाए जाने वाले 6400 से अधिक घरों का भी शिलान्यास किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *