लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज PHD चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 117 वे वार्षिकसत्र को किया सम्बोधित

(प्रदीप कुमार):  लोक सभा अध्यक्ष ने ओम बिरला ने आज PHD चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 117 वे वार्षिकसत्र को सम्बोधित किया इस अवसर पर ओम बिरला ने देश की 75वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की असाधारण उपलब्धियों में हर देशवासी का योगदान है और देश के उद्यमियों ने राष्ट्रनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इन 75वर्षों में भारत सकल राष्ट्रीय खुशहाली में ऊंची छलांगें लगाई हैं। हमारे तीन-चौथाई से ज्यादा लोग अब शिक्षित हैं। स्पीकर बिरला ने कहा कि हमारी औसत जीवन प्रत्याशा दोगुनी से ज्यादा हो गई है। खाद्य उत्पादन में हम आत्मनिर्भर हैं, आज हम दुनिया की बड़ी आबादी को भोजन देने में सक्षम हैं। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क आज हमारे देश में है।

देश की वैश्विक स्तर पर उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि भारत आज लंबे समय से दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार ने देश में कारोबारी जगत में कई सुधारों को लागू किया है, जिससे विदेशी निवेश में वृद्धि हुई है। स्पीकर बिरला ने यह भी बताया कि भारत ने कृषि, उद्योग और सेवा जैसे हर क्षेत्र में प्रगति की है और देश आज तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि देश फार्मा, तकनीक, साइबर, डिफेंस, अंतरिक्ष, शिक्षा, अनुसंधान जैसे हर क्षेत्र में उत्पादन और एक्सपोर्ट बढ़ा रहा है।

 

Read Also – खट्टर सरकार शहरी क्षेत्र में छोटे व्यापारियों को कैसे करेगी मदद

 

देश की युवा शक्ति के विषय में स्पीकर बिरला ने कहा कि भारत के युवा अपने सकारात्मक दृष्टिकोण, योग्यता और समृद्ध सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के बल पर देश की उन्नति में नए आयाम जोड़ रहे हैं। ओम बिरला ने हर्ष व्यक्त किया कि अनेक भारतीय युवा आज अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों और संस्थाओं में शीर्ष पदों पर नेतृत्व कर रहे हैं। भारतीय डॉक्टर, वैज्ञानिक, वकील, इंजीनियर, कारोबारी पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं जो बहुत ही सकारात्मक संकेत हैं।

देश में MSME सेक्टर के योगदान का उल्लेख करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि यह सेक्टर हमारी economy का मुख्य आधार है। उन्होंने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भारत के MSME और घरेलू उद्योगों को दिए गए हर प्रकार की सहायता की सराहना की। ओम बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि MSME के उद्यम से ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को सिद्धि मिलेगी तथा देश सशक्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि मेक इन इंडिया के लिए लोकल सप्लाई चेन बने, जो भारत की विदेशों पर निर्भरता कम कर सके और “आत्मनिर्भर भारत” के निर्माण में अपनी भूमिका का और अधिक विस्तार करे।

वार्षिक सत्र के विषय ‘’भारत-2047’’ का उल्लेख करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि 2047 में देश को विकसित देश के रूप में उभारने के दूरदर्शी और ज़रूरी कार्य को PHDCCI का बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न ने देश को सकारात्मक दिशा दी है जिसे पीएचडी जैसे संस्थान आगे बढ़ा रहे हैं। श्री बिरला ने ज़ोर देकर कहा कि इस सम्मेलन से यह सामूहिक संकल्प जाए कि वर्ष 2047 में जब हमारी आजादी के सौ वर्ष पूरे हों, तो हमारा देश विकसित राष्ट्र हो।

इस अवसर पर स्पीकर बिरला ने पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लम्बे इतिहास के बारे में कहा कि PHDCCI ने भारत की अर्थव्यवस्था को एक सकारात्मक दृष्टिकोण देने का काम किया है और भारत में संघीय ढांचे को मजबूत करने और केंद्र तथा राज्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने आगे कहा कि 75 वर्षों में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने देश के उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है एवं एक व्यावसायिक समुदाय संगठन से अधिक अपनी शोध-आधारित नीति के माध्यम से राष्ट्र के आर्थिक विकास को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *