बोकारो से लखनऊ रवाना हुई Oxygen Express, वायुसेना ने कंटेनर्स पहुंचाने का संभाला मोर्चा

नई दिल्लीः देश में कोरोना महामारी के कारण लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण कई राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी हो गई है।

कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी है, तो कहीं सप्लाई में परेशानी हो रही है। इस महासंकट के बीच अब वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है।

एयरफोर्स अब ऑक्सीजन कंटेनर्स को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने में जुट गई है। भारतीय वायुसेना के दो C17 विमानों ने दो बड़े ऑक्सीजन कंटेनर्स, IL 76 ने एक खाली कंटेनर को बंगाल के पन्नागढ़ पहुंचाया।

Also Read देश में ऑक्सीजन किल्लत को लेकर एक्शन में वायु सेना

इन तीनों कंटेनर्स को ऑक्सीजन से भरा जाएगा और दिल्ली लाया जाएगा। वायुसेना की ओर से ऑक्सीजन की सप्लाई को पूरा करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में इस तरह का ऑपरेशन चलाया जाएगा।

इतना ही नहीं, वायुसेना अब 23 मोबाइल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स को जर्मनी से एयरलिफ्ट करेगी, ताकि अस्पतालों के पास इन्हें लगाया जा सके और ऑक्सीजन की सप्लाई को सुचारू रूप से चालू रखा जाए।

केंद्र सरकार का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी नहीं है, लेकिन सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही हैं। कई जगह ऑक्सीजन सड़क के रास्ते से पहुंच रहा है, इसलिए उसमें वक्त लग रहा है।

दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक समेत दर्जनों राज्यों में इस वक्त ऑक्सीजन को लेकर मारामारी चल रही है।

इससे पहले वायुसेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में कोविड टेस्टिंग सेटअप को पहुंचाया, ताकि टेस्टिंग की प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट ना आए। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों के अस्पताल इस वक्त ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *