Haryana: निकाय चुनाव में जनता ने बढ़ चढ़कर की वोटिंग, 46 प्रतिशत हुआ मतदान

Haryana Nikay Chunav:

Haryana Nikay Chunav: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार को 51 लाख से अधिक पात्र मतदाताओं में से 46 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। सात नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के महापौर और वार्ड सदस्यों को निर्वाचित करने के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उप-चुनाव हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चला।

Read also-Sports News: विदर्भ ने जीता तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब, पहली पारी के बढ़त के आधार पर बना विजेता

अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में 46 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि संपूर्ण आंकड़े एकत्र होने के बाद कुल प्रतिशत में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।
इसी प्रकार, अंबाला सदर, पटौदी जटौली मंडी, थानेसर और सिरसा के नगर परिषदों अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हुए। गुरुग्राम जिले की सोहना नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी उप-चुनाव हुआ। इसके साथ ही 21 नगर समितियों के अध्यक्षों और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

सुबह जल्दी मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे, जिन्होंने करनाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। खट्टर ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘वोट डालना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमारा कर्तव्य भी है।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी चुनाव जीतेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद में एक बूथ पर अपना वोट डाला। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘‘सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में भाग लेना चाहिए। हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार बनेगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि बीजेपी केंद्र और हरियाणा दोनों जगहों पर सत्ता में है और अगर पार्टी नगर निकायों की सत्ता में भी आती है तो विकास में तेजी आएगी।’


मानेसर से महापौर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार सुंदरलाल यादव ने क्षेत्र के एक बूथ पर अपना वोट डाला। मानेसर में पहली बार नगर निगम चुनाव हो रहे हैं।
गुरुग्राम में 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि जिले के फर्रुखनगर में लगभग 77 प्रतिशत मतदान हुआ। मानेसर में 65 प्रतिशत और सोहना में 35.3 प्रतिशत मतदान हुआ। सोनीपत में लगभग 29 प्रतिशत मतदान हुआ, हालांकि जिले के खरखौदा में 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

Read also-UP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया

रोहतक में 53 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। अंबाला जिले में अंबाला में लगभग 32 प्रतिशत, अंबाला सदर में 52.3 प्रतिशत और बराड़ा में 67.3 प्रतिशत मतदान हुआ। फरीदाबाद में लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ। फतेहाबाद के जाखल मंडी में 85.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जींद जिले के जुलाना और सफीदों में क्रमश: 70.9 प्रतिशत और 81.5 प्रतिशत मतदान हुआ। हिसार जिले के नारनौंद में 82.7 प्रतिशत, जबकि हिसार में 52.4 प्रतिशत मतदान हुआ। नूंह जिले के तावड़ू में 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। करनाल जिले के असंध में 33.2 प्रतिशत, करनाल में 46.2 प्रतिशत, इंद्री में 72.7 प्रतिशत, नीलोखेड़ी में 67.4 प्रतिशत और तरावड़ी में 76.4 प्रतिशत मतदान हुआ।फरीदाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 36, गुरुग्राम नगर निगम के वार्ड संख्या 22, करनाल नगर निगम के वार्ड संख्या आठ और 11 तथा यमुनानगर नगर निगम के वार्ड संख्या नौ में केवल एक-एक उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे इन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।अंबाला सदर नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 और थानेसर नगर परिषद के वार्ड संख्या सात और 32 के उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा, विभिन्न नगर पालिका समितियों में 17 वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा। मतगणना 12 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *