भूटान की दो दिवसीय यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूटान की 22 और 23 मार्च की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद स्वदेश लौट रहे हैं। PM मोदी थिम्पू एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

थिम्पू एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद थिम्पू एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। भारत वापसी के लिए रवाना होने से पहले थिम्पू में PM मोदी ने भारतीय सहायता से निर्मित ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया, जोकि एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल है। भारत-भूटान विकास सहयोग का यह एक शानदार उदाहरण होगा।

Read Also: महाराष्ट्र: 35 समुद्री लुटेरों को लेकर मुंबई पहुंचा भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS कोलकाता

इससे पहले भूटान के राजा वांगचुक ने शुक्रवार को एक सार्वजनिक समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्ल्यालपो’ का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया, जिससे वो यह सम्मान पाने वाले पहले विदेशी सरकार प्रमुख बन गए है। यह पुरस्कार भारत-भूटान मित्रता और उनके जन-केंद्रित नेतृत्व को मजबूत करने में प्रधान मंत्री मोदी के योगदान को मान्यता देता है।

Read Also: Russia: मॉस्को आतंकी हमले को लेकर PM मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा- इस दुख की घड़ी में रूस के साथ खड़ा है भारत

भूटान से रवाना होते हुए PM मोदी ने ट्वीट किया कि “मैं भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय हवाई अड्डे पर आने के विशेष भाव से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह भूटान यात्रा बेहद खास रही है। यहां मुझे महामहिम राजा और प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे और भूटान के अन्य प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का अवसर मिला। हमारी बातचीत से भारत-भूटान मित्रता में और भी मजबूती आएगी।’ मैं ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित होने के लिए भी आभारी हूं। मैं गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए भूटान के अद्भुत लोगों का बहुत आभारी हूं। भारत भूटान के लिए हमेशा एक विश्वसनीय मित्र और भागीदार रहेगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *