जापान दौरे पर पहुंचे PM मोदी, हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुआ भव्य स्वागत

#PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में आज सुबह जापान पहुंच गए हैं। जापान के टोक्यो स्थित हानेडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर PM मोदी का भव्य स्वागत किया गया है। जापान और चीन के दौरे पर रवाना हुए PM मोदी ने विश्वास जताया है कि ये यात्रा राष्ट्रीय हितों और प्राथमिकताओं को आगे ले जाएगी और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति को बहाल करने में फलदायी सहयोग के निर्माण में योगदान देगी।

Read Also: BPLCard Controversy: दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में BPL कार्ड विवाद और सिपाही ट्रांसफर में जाति विवाद पर बोला तीखा हमला

आपको बता दें, PM मोदी अपनी विदेश यात्रा के पहले चरण में 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे। इसके बाद PM मोदी जापान से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय चीन यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा था कि वो तियानजिन में शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

PM मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वहां शिखर वार्ता करेंगे। जापान यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “हम अपनी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के अगले चरण को आकार देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दोनों देशों के बीच साझेदारी ने पिछले 11 वर्षों में लगातार और महत्वपूर्ण प्रगति की है।”

उन्होंने कहा, “हम अपने सहयोग को नई उड़ान देने, आर्थिक व निवेश संबंधों के दायरे एवं महत्वाकांक्षाओं का विस्तार करने, कृत्रिम मेधा (एआई) व सेमीकंडक्टर सहित नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।” उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत-जापान सभ्यतागत और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का भी एक अवसर होगी।

Read Also: China India Relations: PM मोदी के दौरे से पहले भारत में चीन के राजदूत ने द्विपक्षीय रिश्तों पर दिया बयान

इसके बाद PM मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में 31 अगस्त और एक सितंबर को चीन के तियानजिन शहर का दौरा करेंगे। इस यात्रा पर उन्होंने कहा कि, “भारत साझा चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने के लिए एससीओ सदस्यों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत एससीओ का एक सक्रिय और रचनात्मक सदस्य है। एससीओ की अध्यक्षता के दौरान हमने नए विचार प्रस्तुत किए और नवाचार, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग की पहल की।”

PM मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि जापान और चीन की मेरी यात्राएं हमारे राष्ट्रीय हितों व प्राथमिकताओं को आगे ले जाएंगी और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा सतत विकास को आगे बढ़ाने में उपयोगी सहयोग के निर्माण में योगदान देंगी।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *