महाराष्ट्र में मतदान से पहले आया सियासी भूचाल, BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया बड़ा बयान

Maharashtra Politics:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चुनावी मुकाबले के ठीक पहले भाजपा महासचिव विनोद तावडे का एक वीडियो वायरल हुआ है इसमें विनोद तावड़े पर वोट के बदले कैश देने का आरोप लगाया गया है। वायरल हुए वीडियो ने महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल बढ़ा दी है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक विरोधियों ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।

Read also-लोक सभा अध्यक्ष समेत तमाम सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि की अर्पित 

हालांकि भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने मामले में अपना बचाव करते हुए बयान दिया है।विनोद तावड़े ने कहा कि नालासोपारा क्षेत्र में बैठक चल रही थी। उसमे वोटिंग के दिन आचार सहिंता के नियम क्या है।पोलिंग में क्या होता है वो बताने मैं वहां पंहुचा था।विपक्ष को लगा कि मैं पैसे बाँट रहा हूँ।CCTV से जांच करा लीजिए,जिस से जाँच करवाना है करवा लो।तावड़े ने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

Read also-Election: प्रचार का शोर थमा, ईवीएम और वीवीपैट के साथ पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्रों पर पहुंची

वही इस मामले में अपने नेता विनोद तावडे का बचाव करते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बीजेपी ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।बहरहाल चुनाव आयोग ने मामला दर्ज कर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।वही महाराष्ट्र के वोटिंग से ठीक एक दिन पहले सामने आये इस मामले ने बड़ी राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *