दिल्ली में सियासत तेज, AAP सरकार ने एक जनवरी तक पटाखों पर लगाई रोक

Delhi govt ban firecrackers :

Delhi govt ban firecrackers :  दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर में पटाखे बनाने, बेचने और उसके इस्तेमाल पर एक जनवरी तक रोक लगा दी है।दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की और दिल्लीवासियों से वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया।गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सोमवार यानी आज से एक जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Read also-एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को राजकीय सम्मान के साथ किया गया सुपुर्द-ए-खाक

पर्यावरण मंत्री ने दिया बड़ा बयान-  पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा आज से दिल्ली के अंदर पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर एक जनवरी तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे की जो पटाखों की वजह से जो प्रदूषण होता है उसको कम किया जा सके। जैसे धूल के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शक्ति की जा रही है वैसे ही अब गाड़ियों के ऊपर जो पोल्यूटिड गाड़ियां हैं उन पर भी शक्ति बर्ती जाएगी। जिससे की जो हम प्रदूषण पैदा करते हैं उसको कम कर सके।

दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर-  दशहरे के अगले दिन रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होकर ‘खराब श्रेणी’ में पहुंच गई, जिसके बाद केंद्र ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के फेज-वन के तहत एंटी एयर पॉल्यूशन उपाय करने से पहले स्थिति पर बारीकी से नजर रखने का फैसला किया।शनिवार को दशहरा समारोह के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में खुले मैदान में पटाखों से भरे रावण के पुतले, उनके भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाद के पुतलों को जलाया गया।

Read also-मौसम में बदलाव, रात में नर्मी, दिन में गर्मी… जानिए आने वाले दिनों का कैसा रहेगा हाल

रविवार को 224 रहा AQI- सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की ओर से शाम चार बजे जारी किए गए एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, रविवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 224 पर पहुंच गया।बयान के अनुसार, सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता आयोग) उप-समिति ने भारत मौसम विज्ञान विभाग और आईआईटीएम (भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान) ने एयर क्वालिटी और मौसम पूर्वानुमान की समीक्षा की।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *