लाइसेंस देने के लिए रिश्वत लेने के मामले में आईएएस अधिकारी समेत दो गिरफ्तार

 Rajasthan News- राजस्थान में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में आईएएस अधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।एसीबी की टीम ने शुक्रवार को एक आईएएस अधिकारी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मत्स्य पालन विभाग के निदेशक प्रेमसुख विश्नोई (आईएएस) और सहायक निदेशक राकेश देव, कार्यवाहक महानिदेशक ने अन्नपूर्णा तालाब में मछली पकड़ने और परिवहन के लिए लाइसेंस देने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं देने पर पीड़ित को परेशान किया जा रहा था।

एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बयान में कहा कि पीड़ित की शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई।एसीबी ने प्रेमसुख विश्नोई और राकेश देव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की टीम ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और गिरफ्तार किए गए आरोपित अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

Read also – फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत दौरा,रक्षा, व्यापार, डिजिटल डोमेन में सहयोग बढ़ाने पर होगा फोकस

एसीबी एडीश्नल एसपी हिमांशु कुलदीप ने कहा कि परिवादी ने अन्नपूर्णा टोंक में वहां एक तालाब है वहां उसने टेंडर लिया था मछली पकड़ने के लिए। फिर ये एसीबी के पास आ गए जिसमें हमने वेरिफिकेशन करवाया हमारे पास आए थे वेरिफिकेशन करवाया। इसमें राकेश देव है तो उन्होंने आज डायरेक्टर से बात की और आज बात करके हमने डायरेक्टर से वेरिफिकेशन करवाया तो डायरेक्टर से वेरिफिकेशन हो गया डिमांड का। फाइनली 35 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *