Ram Mandir Pran Pratishtha : रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, पहली तस्वीर आई सामने

Ram Mandir Pran Pratishtha-  राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया हैं.राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश मे खुशी का महौल हैं. आज प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो गए हैं. बता दें कि पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना में शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ आरएससए प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ भी मौजूद रहे. प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पहली तस्वीर भी सामने आई है.

इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी अयोध्या पहुंचे थे. इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अभी अयोध्या में हैं.

Read also – अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह,कड़ी सुरक्षा के बीच हनुमानगढ़ी में उत्सव शुरू

पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जनता को भी संबोधित करेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है. वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है. हालांकि, इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चलेंगी.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फूल अर्पित किए हैं. पीएम मोदी के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी ने भी भगवान पर पुष्प अर्पित किए.

अयोध्या में हेलीकॉप्टर से की जा रही है पुष्पवर्षा
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरी अयोध्या नगर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जा रही है. भारतीय वायुसेना के कई विमान लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुष्पवर्षा कर रहे हैं.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा पर पीएम मोदी के साथ बैठे हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जा रही पूजा अर्चना में पीएम मोदी  के साथ-साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत  भी मौजूद हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *