रूस ने दक्षिणी यूक्रेन में ड्रोन और मिसाइल से किए हमले… 1 शख्स की मौत, कई घायल

Russia–Ukraine: Russia attacks southern Ukraine with drones and missiles… 1 person killed, several injured

Russia–Ukraine: रूस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को दक्षिणी यूक्रेन में बड़े पैमाने ड्रोन और मिसाइल से हमले किये, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  Russia–Ukraine

Read Also: Israeli Airstrike: इजराइली का सना पर हवाई हमला, हुती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत

इससे दो दिन पहले मध्य कीव पर रूस के हवाई हमले में 23 लोग मारे गए थे और यूरोपीय संघ के राजनयिक कार्यालयों को नुकसान पहुंचा था। गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि झापोरिज्जिया क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुए हमले में कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई और बच्चों सहित 28 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि रूस ने एक पांच मंजिला आवासीय इमारत को निशाना बनाया। यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने शुक्रवार की रात 537 हमलावर ड्रोन और 45 मिसाइलें दागीं। उसने बताया कि 510 ड्रोन और और 38 मिसाइलों को निष्क्रिय कर दिया गया। यूक्रेन ने भी रूस के तेल शोधन संयंत्रो को निशाना बनाया है।  Russia–Ukraine

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार को बताया कि उसने रूस की सीमा में तेल शोधन संयंत्रों पर हमला जारी रखा है क्योंकि इससे मॉस्को को युद्ध जारी रखने के लिए धन प्राप्त कर रहा है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात क्रीमिया के पास क्रास्नोडार क्षेत्र में और उत्तर-पूर्व में समारा क्षेत्र में स्थित दो तेल शोधन संयंत्रों को निशाना बनाया गया। रूस के क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को पुष्टि की कि ड्रोन के मलबे के कारण क्रास्नोडार शहर में एक तेल शोधन संयंत्र में आग लग गई। इस संयंत्र की सालाना 30 लाख टन शोधन क्षमता है।

Read Also: Rajasthan: बीकानेर में बीएसएफ की नई तकनीक, ड्रोन-रोधी सुरक्षा का आगाज

यूक्रेन के जनरल स्टाफ के अनुसार, एक अलग ड्रोन हमले के कारण समारा प्रांत में सिजरान तेल शोधन संयंत्र में आग लग गई। वहीं एक अन्य घटनाक्रम में यूक्रेन की संसद के पूर्व अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और स्थानीय अधिकारियों के बयानों के अनुसार, यूक्रेन के संसद के पूर्व अध्यक्ष और एक प्रमुख पश्चिमी समर्थक नेता एंद्री पारुबीय (54)की शनिवार को ल्वीव शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने यूक्रेन की 2004 ‘ऑरेंज क्रांति में हिस्सा लिया था और 2016 से 2019 में संसद के अध्यक्ष थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *