सैंड आर्टिस्ट Sudarshan Patnaik ने दिखाई लहरों के बीच प्रभु श्रीराम की अद्भुत छटा

यूपी के अयोध्या में आज पीएम मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर दिया है। करीब 492 साल से किया जा रहा ये इंतजार आज खत्म हो गया। इस खास मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राम मंदिर की अद्भुत कलाकृति बनाई है।

पूरे देश में आज राम मंदिर निर्माण को लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं। सुदर्शन पटनायक की ओडिशा के बीच पर बनाई गई ये कलाकृति लोगों को काफी पसंद आ रही है।

पूरा देश आज राम की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। हर तरफ जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी अपनी अद्भूत कला को दिखाया है।

रेत से बनी ये तस्वीर बेहद ही सुंदर और अनोखी दिखाई दे रही है। आपको बता दें, सुदर्शन पटनायक हर विशेष दिन और बड़े मुद्दों पर अपनी कला के जरीए लोगों को संदेश देते रहतें हैं।

इस तस्वीर को रेत पर उतारने वाले सुदर्शन ने ट्वीट कर कहा है, जय श्री राम। ओडिशा के पुरी बीच पर मेरी सैंड ऑर्ट। इस कलाकृति ने लोगों का दिल जीत लिया है। इंटरनेट यूजर्स सुदर्शन की कला की काफी तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि अति सुंदर! आपकी कलाकारी की जितनी भी तारीफ करूं कम है। सर आपने तो ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत झलक दिखा दी। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।

हर राज्य से, देश के अलग-अलग भागों से। बालासाहेब ठाकरे, लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी इनके साथ साथ हर वह रामभक्त जिसने मंदिर के लिए प्रार्थना एवं श्रमदान किया है। सबको धन्यवाद।

लोगों ने इस कलाकृति की तारीफ करते हुए कहा है कि वह अब इसे ही अपनी कवर पिक बनाएंगे। पटनायक का कहना है कि हम काफी खुश हैं कि एक लंबे समय के बाद अब मंदिर बनने जा रहा है। ये हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

1 thought on “सैंड आर्टिस्ट Sudarshan Patnaik ने दिखाई लहरों के बीच प्रभु श्रीराम की अद्भुत छटा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *