चुकंदर खाने से पहले जान लें ये खतरे, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Side effects of beetroot,beetroot juice,चुकंदर के नुकसान,beetroot side effects,Who should not eat beetroot,Who should avoid beetroot,चुकंदर खाने के नुकसान,किन लोगों को नहीं खाना चाहिए चुकंदर,चुकंदर जूस पीने के साइड इफ़ेक्ट्स,बीटरूट के साइड इफ़ेक्ट्स    ,Side effects of beetroot in Hindi | Chukandar khane ke nuksan"

Side Effects of Beetroot: अगर सेहतमंद खाने की बात आती है तो चुकंदर को नाम सबसे पहले आता है.चुकंदर को सुपरफूड की तरह प्रस्तुत किया जाता है.इसकी खूबसूरत गहरी लाल रंगत, मिट्टी- सी खुशबू और पोषण से भरपूर गुणों होता है. इसी कारण यह अक्सर सलाद, जूस और सूप में शामिल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी को चुकंदर खाना फायदेमंद नहीं होता? कुछ विशेष परिस्थितियों में यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि कुछ खास बीमारियों या शरीर की स्थितियों में चुकंदर का सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है….Side Effects of Beetroot

Read also- शेफाली की याद में भावुक हुए पराग, निधन के बाद पत्नी के लिए लिखा, ‘उन्हें हमेशा याद रखा

डायबिटीज- चुकंदर में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम से ज्यादा होता है. अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. डायबिटीज मरीजों को इसे संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा.

किडनी स्टोन- चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा ज़्यादा होती है, जो शरीर में ऑक्सलेट प्रकार की पथरी बनने में योगदान दे सकती है। यदि किसी व्यक्ति को पहले से गुर्दे में पथरी की शिकायत रही है या वह इस समस्या से ग्रस्त रहा है, तो उन्हें चुकंदर के सेवन से परहेज़ या कम-से-कम उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

Read also- दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में मृत मिले तीन AC मैकेनिक, एक की हालत गंभीर

एलर्जी या संवेदनशील पेट वाले लोग- कुछ लोगों को चुकंदर से एलर्जी, स्किन रिएक्शन, गैस या डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

लो ब्लड प्रेशर- चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं, जो रक्त नलिकाओं को फैलाकर रक्तचाप को घटा सकते हैं। जिन लोगों को पहले से ही हाइपोटेंशन की समस्या है, उन्हें चुकंदर का सेवन करने से चक्कर आना, थकावट महसूस होना, या कभी-कभी बेहोशी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *