तेलंगाना: नागरकुरनूल की एसएलबीसी सुरंग में फंसे सात लोगों की जारी है तलाश

Telangana Politics: तेलंगाना में नगरकुरनूल की एसएलबीसी सुरंग में सोमवार को तलाशी अभियान जारी रहा, जिसमें एनडीआरएफ, रैट माइनर्स और डॉग स्क्वॉयड सहित कई टीमें तलाशी अभियान चला रही है। जिसमें रडार की भी मदद ली जा रही है। मकसद 22 फरवरी से फंसे सात लोगों का पता लगाना है।रविवार को बरामद किए गए गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को शव वाहन में पंजाब में उनके पैतृक स्थान पर भेज दिया गया है।

Read also-केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनाने के लिए राज्यों से मांगा समर्थन

हैदराबाद में राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षणों के मार्गदर्शन में बचाव कर्मी संदिग्ध स्थानों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई वीडियो को बताया कि तलाशी अभियान में केरल पुलिस के मानव अवशेष खोजी कुत्तों (एचआरडीडी) की भी मदद ली गई है।एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि तलाशी अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Read also-Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया बजट, जानिए क्या है खास

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *