Odisha News: बीटेक छात्रा की आत्महत्या करने से प्रशासन में मचा हड़कंप, कॉलेज कैंपस में पसरा सन्नाटा

Odisha News:

Odisha News: ओडिशा में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।इस घटना के कारण संस्थान के परिसर में तनाव है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। छात्रा की पहचान नेपाल की प्रकृति लामसाल के रूप में हुई है।कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) के रजिस्ट्रार ने बताया कि वह संस्थान में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

छात्रा के रिश्ते के एक भाई ने भुवनेश्वर में इन्फोसिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें उसने कहा कि उसकी बहन ने रविवार को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।केआईआईटी ने एक बयान में कहा, ‘‘बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली नेपाल की एक छात्रा ने कल छात्रावास में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम करती थी…।’’केआईआईटी ने कहा कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने इन्फोसिटी थाने में एक छात्र के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त कर लिए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’

Read also-बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा, BSF के साथ करेगें द्विपक्षीय वार्ता

डीसीपी ने छात्रों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने और शांति बनाए रखने की अपील की। छात्रा की मौत को लेकर केआईआईटी में पढ़ने वाले नेपाल के छात्रों में थोड़ा तनाव था, इसलिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आक्रोशित विदेशी छात्रों के साथ बातचीत की।केआईआईटी ने कहा, ‘‘स्थिति को ध्यान में रखते हुए नेपाल के छात्रों को उनके घर भेज दिया गया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। नेपाल के कई छात्र रविवार रात केआईआईटी परिसर में एकत्र हुए और न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की दो टुकड़ियां (एक टुकड़ी में 30 जवान) तैनात की गई हैं।

Read also-असम: विधानसभा का सत्र राजधानी के बाहर पहली बार कोकराझार में हुआ आयोजित

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रकाश चंद्र पाल ने कहा कि पुलिस परिसर के अंदर और बाहर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने लड़की के कमरे को सील कर दिया है और शव को उसके माता-पिता के आने तक शवगृह में रखवा दिया है।’सोमवार को नेपाली छात्रों से भरी दो बसें कटक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कटक रेलवे स्टेशन पर एक छात्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें छात्रावास का कमरा खाली करने को कहा गया और रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया। हमें 28 फरवरी को परीक्षा देनी थी…।इस बीच, अन्य राज्यों के छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें विश्वविद्यालय के निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा छात्रावास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

छात्रों और विश्वविद्यालय के निजी सुरक्षा गार्ड के बीच हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, लेकिन ‘पीटीआई वीडियो’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता।केआईआईटी अधिकारियों ने छात्रों के उन आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उन्हें छात्रावास से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *