Parliament Session: संसद में आज भी रहा गतिरोध, संसद परिसर के विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Parliament Session

Parliament Session: संसद में लगातार गतिरोध बना हुआ है।आज भी सदन की कार्रवाही रुकावट के बीच बाधित रही है। वही लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी विनियोग विधेयक पारित हो गया है।संसद में आज फिर हंगामा देखने को मिला। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई, जबकि राज्यसभा में विनियोग विधेयक पारित हो गया। संसद परिसर में भी विपक्ष ने प्रदर्शन किया।  Parliament Session

Read Also: Indian Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली के एक होटल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया

संसद के दोनों सदनों में आज भी गर्मागर्मी का माहौल रहा। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी और हंगामा किया, जिसके चलते स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।विपक्ष के सदस्यों ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृहमंत्री के बयान की मांग करते हुए सरकार से जवाब मांगा और सदन में नारे लगाए। वही राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भी विपक्ष ने नारेबाजी की। Parliament Session

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही रुकावट के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गयी। वहीं राज्यसभा में स्थिति कुछ अलग रही। राज्यसभा में विनियोग विधेयक को पारित कर दिया गया। सदन में चर्चा के बाद यह विधेयक बहुमत से पास हुआ। सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे जरूरी बताया । वही विपक्ष ने विधेयक पर आपत्तियां जताईं लेकिन विधेयक अंततः पारित हो गया। सदन में विपक्ष में वाकआउट कर विरोध भी दर्ज कराया। Parliament Session

Read Also: Rajya Sabha: राज्यसभा ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक, 2026 को मंजूरी दी

इससे पहले संसद परिसर में भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने बारिश के बीच छाता उठाएं संसद भवन के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और अपने मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बैनर और प्लेकार्ड भी लहराए गए। बरहाल संसद में बने गतिरोध के बीच सरकार हंगामें के बीच की महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा रही है वही विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर दबाव बनाने में जुटा है। Parliament Session

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *