सुल्तानपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कॉन्स्टेबल को लगी गोली, तीन बदमाश घायल

UP Police: Encounter between police and miscreants in Sultanpur, constable shot, three miscreants injured, Sultanpur bullion robbery case, police encounter in Sultanpur, UP News, Uttar Pradesh News, Sultanpur bullion robbery case, police encounter in Sultanpur, UP News, Uttar Pradesh News, #sultanpur, #robbery, #policeman, #policeofficer, #Police, #Encounter, #UPPolice, #UttarPradesh, #UPNews, #Crime-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

UP Police: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार यानी की आज 3 सितंबर की सुहब तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस कांस्टेबल शैलेश राजभर घायल हो गए। तीन बदमाशों को भी गोली लगी है।

Read Also: महिला सुरक्षा पर कांग्रेस बीजेपी आमने सामने, एक-दूसरे के बयानों पर ऐसे साधा निशाना

बता दें, ये घटना उत्तर प्रदेश के कोतवाली नगर के गोड़वा चौकी के पास की है। पुलिस अधिकारी ने बताया तीनों बदमाशों की पहचान पुष्पेंद्र, सचिन और त्रिभुवन के रूप में हुई है। तीनों अमेठी जिले के रहने वाले है। घायल सिपाही और तीनों बदमाशों का इलाज सुल्तानपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाशों के पास से गहने, कैश और हथियार बरामद किए गए हैं।

Read Also: मौसम का बदलता मिजाज बन रहा है मेंटल हेल्थ के लिए खतरा

सुल्तानपुर के SP सोमेन वर्मा ने बताया कि हमें रात करीब तीन-साढ़े तीन बजे के आस-पास तीन लोग संदिग्ध मिले। इसके बाद सूचना थी कि पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। पुलिस के ऊपर उन्होंने फायरिंग की उसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग थी। तीन लोग उसमें गिरफ्तार हुए उनको गोली लगी। तीनों बदमाशों की पहचान पुष्पेंद्र सचिन और त्रिभुवन के रूप में हुई है। हमारे एक जवान सिपाही भी इसमें घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *