संभल के पीड़ितों को कांग्रेस का समर्थन, परिवारजनों से राहुल-प्रियंका ने की मुलाकात

UP-Sambhal News: Congress supports the victims of Sambhal, Rahul-Priyanka met the family members, Sambhal News, Sambhal News Today, Sambhal News in Hindi, Sambhal News, Sambhal News, The relatives of the deceased reached Delhi and met Rahul and Priyanka Gandh, #sambhalnews, #SambhalJamaMasjid, #UPNews, #UttarPradesh, #delhi, #politics, #Congress, #RahulGandhi, #PriyankaGandhi

UP-Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले दिनों हिंसा में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के परिजनों ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। ये मुलाकात कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आधिकारिक निवास 10 जनपथ पर हुई।

Read Also: ब्रिटिश संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ हिंदू समुदाय ने उठाई आवाज

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेताओं ने इन पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और न्याय के लिए पूरे सहयोग का भरोसा दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गत चार दिसंबर को संभल जाने वाले थे। लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। संभल की एक अदालत ने 19 नवंबर को शहर के कोट पूर्वी मोहल्ले में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया था। 24 नवंबर को सर्वे के दौरान इलाके में हिंसा हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। अदालत ने सर्वे का आदेश उस याचिका पर दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *