UP: हरदोई में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के एक गांव में शनिवार शाम को बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और उपजिलाधिकारी (सदर) ने घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस के मुताबिक टड़ियावां थानाक्षेत्र के लालपुर भैसरी गांव में पिंटू नाम के व्यक्ति का 11 साल का बेटा दुर्गेश, 10 साल का कार्तिक और 12 साल का पवनीश शनिवार शाम करीब चार बजे घर से खेलने के लिए निकले थे।पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चे खेलते हुए गांव के बाहर आम के एक बाग में पहुंचे, जहां पर एक गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था।

Read also- IRCTC ने भारत-भूटान माउंटेन Tour किया शुरू, ट्रेन 28 जून को होगी रवाना

पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चे अचानक गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गयी।पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पाकर ग्रामीणों ने बच्चों को गड्ढे से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

Read also- अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप बोले- हमारे हमलों में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने पूरी तरह हुए नष्ट

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *