Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, बस खाई में गिरने से सात की मौत

Uttarakhand:

Uttarakhand: उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण क्षेत्र में विनायक के पास एक बस के मंगलवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात व्यक्तियों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है ।

Read Also: दिल्ली: PM मोदी 2026-27 के बजट से पहले आज अर्थशास्त्रियों से करेंगे मुलाकात

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से नैनीताल जिले के रामनगर जा रही बस भिकियासैंण से छह किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव-राहत कार्य चलाया।उन्होंने ने बताया कि दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।Uttarakhand

उन्होंने बताया कि हादसे में ड्राइवर समेत 12 लोग घायल हो गए जिन्हें खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 18 और 19 यात्री सवार थे।मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं ।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *