Vice Presidential Election 2025 : उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई चुनाव आयुक्तों की हस्ताक्षरित प्रति केंद्रीय गृह सचिव को सौंपी गई

Vice Presidential Election , #ElectionProcess, #ElectionCommission, #HomeSecretary, #DemocracyInAction, #PoliticalUpdates, #IndiaElections, #GovernmentProcedure, #CivicEngagement, #ElectionResults,
Vice Presidential Election : उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने को लेकर चुनाव आयोग ने बयान जारी किया है। इसमे बताया गया है कि आयोग ने 1 अगस्त, 2025 के अपने प्रेस नोट के जरिए सत्रहवें उपराष्ट्रपति चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ 9 सितंबर, 2025 को मतदान और मतगणना की तिथि तय की गई थी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 9 सितंबर, 2025 को कमरा नंबर एफ-101, वसुधा, प्रथम तल, संसद भवन, नई दिल्ली में हुआ। कुल 781 मतदाताओं में से, जो मतदान करने के पात्र थे, 767 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.Vice Presidential Election 2025

Read also-France Protests: फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 250 गिरफ्तार

जिसमें से 15 मतपत्र अवैध घोषित किए गए। उक्त चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर, राज्यसभा के महासचिव ने मतगणना के बाद, सीपी राधाकृष्णन को 9 सितंबर, 2025 को भारत के अगले उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित घोषित किया। राजपत्र में कार्यक्रम अधिसूचना के प्रकाशन के साथ 7 अगस्त, 2025 को शुरू की गई प्रक्रिया आज चुनाव आयोग द्वारा भारत गणराज्य के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन के निर्वाचन के प्रमाणीकरण पर हस्ताक्षर करने के साथ समाप्त हो गई है.Vice Presidential Election 2025

Read also-Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में एल्युमैक्स 2025 का किया उद्घाटन

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में आयोजित इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद, उप-चुनाव आयुक्त  भानु प्रकाश येतुरू और सचिव सुमन कुमार दास द्वारा इसकी एक हस्ताक्षरित प्रति केंद्रीय गृह सचिव को सौंपी गई,
जिसे भारत के नए उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के समय पढ़ा जाएगा।आयोग उपरोक्त चुनाव के संचालन में उत्कृष्ट सहयोग के लिए रिटर्निंग अधिकारी, ईसीआई पर्यवेक्षकों, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ की पूरी टीम की हार्दिक सराहना करता है.Vice Presidential Election 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *