Weather News: उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, मानसून की दस्तक के साथ प्रशासन हुआ अलर्ट

Weather News:

Weather News: ऊपरी इलाकों में भारी बारिश की वजह से उत्तर भारत की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।उत्तर प्रदेश के मंदिर शहर अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। Weather News: 

Read Also- Kanwar Yatra: ‘डाक कांवड़’ की शुरुआत के साथ हरिद्वार में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, प्रशासन ने बढ़ाई सुविधाएं

हालांकि जलस्तर अब भी खतरे के निशान से नीचे है, फिर भी अधिकारी हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।किसी भी हादसे से बचने के लिए एहतियात के तौर पर नाव संचालन रोक दिया गया है।जोखिम वाली जगहों पर बैरिकेड और अस्थायी सुरक्षा दीवारें भी लगाई गई हैं। साथ ही श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी गई है।Weather News: 

Read Also- Karnataka: बेंगलुरू-मैसूरू एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत

प्राचीन शहर वाराणसी में भी हालात कुछ इसी तरह के दिख रहे हैं। ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा नदी उफान पर है। कई घाट पानी में डूब गए हैं और बाढ़ का पानी कुछ मंदिरों तक भी पहुंच गया है। पानी का बढ़ता स्तर नाव चलाने वालों और इलाके के लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। उन्हें डर है कि अगर पानी का स्तर और बढ़ा, तो नाव सेवाएं बंद करनी पड़ सकती हैं और उनकी आजीविका पर असर पड़ सकता है।Weather News: 


देश की राजधानी दिल्ली में भी चिंता बढ़ रही है। यहां यमुना नदी ओखला बैराज और कालिंदी कुंज के पास तेजी से बह रही है।एहतियात के तौर पर, कालिंदी कुंज यमुना घाट पर नावों और लाइफ जैकेट से लैस एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है।मानसून की वजह से उत्तर भारत की कई नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे नदी के किनारे रहने वाले और अपनी आजीविका के लिए नदियों पर निर्भर कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *