पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव… पहले दो घंटों में 18.39 प्रतिशत मतदान

Himachal:

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के पहले दो घंटों में 32 लाख मतदाताओं में से कुल 18.39 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक पूर्व बर्धमान जिले में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हुगली जिले में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि नदिया में 18.5 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद उत्तर 24 परगना (17.81 प्रतिशत), कोलकाता उत्तर (17.28 प्रतिशत), दक्षिण 24 परगना (17.25 प्रतिशत) और कोलकाता दक्षिण (16.81 प्रतिशत) में मतदान हुआ। उन्होंने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘कुछ क्षेत्रों में मामूली घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। हमने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।’’ West Bengal

Read Also: अरब सागर में एक और जहाज पर चढ़ बैठे अमेरिकी मरीन, ईरान की ओर जाने का था शक

पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 142 विधानसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्धमान जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगी दिखीं। इस चरण के मतदान में कुल 3,21,73,837 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं, जिनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1,57,37,418 महिलाएं और 792 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान 41,001 केंद्रों पर हो रहा है, जिनका वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *