OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर निधन हो गया

(अजय पाल) : OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता की 20वीं मंजिल से गिरकर निधन हो गया। साथ में रितेश अग्रवाल ने भी पिता की निधन की पुष्टि की। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर में रितेश अग्रवाल व उनकी पत्नी मौजूद थी । 7 मार्च को रितेश अग्रवाल ने गीतांशा सूद से शादी की थी। शादी के तीसरे दिन यह दुखद घटना घटी। जिसने रितेश अग्रवाल परिवार को झकझोर के रख दिया ।

20वीं मंजिल में गिरने से हुई मौत

रितेश अग्रवाल का  परिवार गुरुग्राम में डीएलएफ के क्रिस्टा सोसायटी में रहता है। जैसे ही रमेश अग्रवाल की 20 मंजिल से गिरने की खबर पुलिस को पता लगी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।घटना स्थल का जायजा लिया। यह बताया जा रहा है कि रमेश अग्रवाल अपने घर की बालकनी में गिरने से मौत हो गयी।

तेजी से ग्रोथ करती होटल चेन OYO रुम

आपको बता दे कि OYO रुम दुनिया में तेजी से बढ़ती होटल चेन में से एक है। ओयो कंपनी की बात करे तो ओयो दुनिया के लगभग 35 से ज्यादा देशों में 1.5 लाख होटल के साथ मिलकर काम कर रही है। ओयो जनता को कम कीमत में पसंदीदा होटल बुक कराने की सुविधा देती है।

Read Also: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन मामले को लेकर CM केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

साल 2013 में की OYO की स्थापना

रितेश अग्रवाल देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक है। उन्होंने OYO की स्थापना साल 2013 में की थी। तब रितेश अग्रवाल 19 साल के थे। रितेश ने एक इंटरव्यू में बयान दिया था।’मेरी मां को OYO की सफलता पर बहुत वक्त तक भरोसा ही नहीं हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *