बड़े धमाके से दहला Beirut, अब तक 80 की मौत, करीब 4000 लोग घायल

बीती मंगलवार की शाम को लेबनान की राजधानी बेरुत में एक बड़ा बम धमाका हुआ, जिसकी वजह से पूरी राजधानी तबाह हो गई। अब तक बम धमाके की वजह से 80 लोगों की मौत हो चुकी है।


वहीं, 4000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीती मंगलवार शाम को लेबनान की राजधानी बेरुत में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद शहर की सड़कों पर खून से लथपथ लाशें मिली और बम धमाके की वजह से लोग घायल हो गए। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली यह बम धमाका था या फिर आतंकी साजिश थी।

कुछ लोगों का कहना है कि जब धमाका हुआ, तो ऐसा लगा मानों भूकंप आ गया हो। इस धमाके का असर काफी दूर तक पड़ा। इस विस्फोट से आग लग गई, कारें पलट गईं और खिड़कियों और दरवाजें के शीशे टूट गए, हर तरफ धुंआ ही धुंआ फैला हुआ था।

पोर्ट के पास के इलाके के घर और बड़ी इमारतें मलबे का ढेर बन चुकी हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अबतक 78 लोगों की मौत और 4,000 घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कई घंटे बाद भी एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही हैं। बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक है, ऐसे में मृतकों की संख्या काफी बढ़ सकती है।

लेबनान की राजधानी में विस्फोट के लिए किस रसायन का इस्तेमाल किया गया,इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिली है। लेबनान के बेरूत में मंगलवार 4 अगस्त 2020 को हुए एक बड़े विस्फोट के बाद लोग भाग खड़े हुए।

राजधानी बेरूत में मंगलवार शाम को इसके बंदरगाह में दो विशाल विस्फोटों ने शहर भर में एक जबरदस्त विस्फोट किया, जिससे कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए।

लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दीब ने कहा कि विस्फोट का कारण 2,700 टन अमोनियम नाइट्रेट था। जो उर्वरक में इस्तेमाल होने वाले एक सामान्य औद्योगिक रसायन और खनन विस्फोटक में एक घटक के रूप में था।

डायब ने विस्फोट के पीड़ितों के लिए शोक का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया। फिलहाल, लेबनान में हुए बम धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई हैं और इस धमाके की जांच की जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *