भारत सरकार की चीनी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इस ऐप को भी ब्लॉक करने का आदेश

सरकार के 29 जून को 59 चीनी ऐप को बैन किया था, जिसमें टिकटॉक, शेयरइट, यूसी ब्राउजर जैसे कई ऐप्स मौजूद थे, इसके बाद 27 जुलाई को 47 अन्य चाइनीज़ ऐप की लिस्ट जारी हुई, जिन्हें बैन किया गया है।

दरअसल, ये 47 ऐप्स पहले बैन हो चुके 59 ऐप्स की क्लोनिंग कर रहे थे। वहीं, अब भारत सरकार एक बार फिर देश में सक्रिय चीनी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

इस बार सरकार ने Xiaomi द्वारा बनाए ब्राउज़र ‘Action Mi Browser Pro – Video Download, Free Fast & Secure’ पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, कंपनी सरकार के साथ बातचीत शुरू करने के लिए कदम उठा रही है।

कुछ मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि ब्राउज़र के खिलाफ कार्रवाई डिवाइसेस के परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकती है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से डिवाइस की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूज़र्स आसानी से कोई भी ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं।

सरकार ने एक और चीनी ऐप QQ इंटरनेशनल को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शियोमी ब्राउज़र के खिलाफ कार्रवाई इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले डिवाइस के फंक्शन को प्रभावित कर सकती है।

जानकारी के लिए बता दें, Xiaomi ने देश में 10 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं, और ये आगे चलने वाला मोबाइल ब्रैंड है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *