दिल्ली सरकार ने किया ड्राई डे का ऐलान -जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?..

Delhi Dry Day

Delhi Dry Day: दिल्ली सरकार ने शनिवार 6 मार्च को एक आदेश जारी कर अप्रैल से जून के बीच ड्राई डे का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 और अप्रैल जून में होने वाले त्यौहार के चलते दिल्ली में ड्राई डे की तारीखों के ऐलान कर दिया है।

जानें कब बंद रहेंगी दुकानें?

आबकारी विभाग के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली में ईद-उल-फितर (11 अप्रैल), राम नवमी (17 अप्रैल), महावीर जयंती (21 अप्रैल), बुद्ध पुर्णिमा (23 मई) और ईद-उल-जूहा (17 जून) के दिन दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

Read also-CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का देशव्यापी उपवास, BJP ने प्रदर्शन कर कसा तंज

दिल्ली में बंद रहेंगी दुकानें…
आबकारी विभाग ने बताया कि दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के हिस्सों में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ड्राई डे आदेश जारी किया है।दिल्ली में 24 अप्रैल शाम 6 बजे से 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेगी।

Read also-हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य पर की ये टिप्पणी! जानें कुछ कहा ?

मतगणना दिवस-

लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे । जिसके कारण दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। दिल्ली से सटे  उत्तर प्रदेश के बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में मतदान के कारण 24 अप्रैल को शाम 6 बजे से 26 अप्रैल को शाम 6 बजे तक अतिरिक्त ड्राई डे घोषित किए गए  हैं।(Additional dry days have been declared)

दिल्ली में चुनाव के समय ड्राई डे- आपको बता दें  कि दिल्ली में  23 मई की शाम  6 बजे से 25 मई की शाम 6 बजे तक शराबबंदी लागू रहेगी।आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार अप्रैल में पांच दिन सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इन दिनों में लोग न तो शराब खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे।साथ ही,आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *