AAP और कांग्रेस नेताओं के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की रैली- BJP पर कही ये बात!

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के साथ बुलंदशहर में चुनावी रैली की।इस मौके पर उन्होंने कहा, “बीजेपी की छवि झूठ और लूट की है। बीजेपी ने जितना झूठ बोला है उतना किसी अन्य पार्टी ने नहीं बोला। शायद ये वो पार्टी है जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलती है। ये बीजेपी सरकार अस्थिर स्थिति में है। इंडिया गठबंधन उनसे लड़ेगा। बहुत से लोग चाहते थे कि ऐसा गठबंधन हो, न केवल कांग्रेस और सपा, बल्कि आप भी बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए हमारे साथ है। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है, संविधान को बचाने के लिए है। ये चुनाव हमारे भविष्य के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए है।”

Read also-लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

“बीजेपी की छवि झूठ और लूट की है। बीजेपी ने जितना झूठ बोला है उतना किसी अन्य पार्टी ने नहीं बोला। शायद ये वो पार्टी है जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलती है। ये बीजेपी सरकार अस्थिर स्थिति में है। इंडिया गठबंधन उनसे लड़ेगा।

Read also-लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी कांग्रेस, सुनिए क्या बोले विक्रमादित्य सिंह ?

बहुत से लोग चाहते थे कि ऐसा गठबंधन हो, न केवल कांग्रेस और सपा, बल्कि आप भी बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए हमारे साथ है। ये चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए है, संविधान को बचाने के लिए है। ये चुनाव हमारे भविष्य के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *