Madhya Pradesh: PM मोदी ने की पोलिंग बूथ पर कांग्रेस का सफाया करने की अपील

PM Modi Speech:

Madhya Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना में एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस का मानना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। लेकिन मेरा मानना है कि पहला हक गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों का है।

Read Also: Delhi: PM मोदी हमारे ‘न्याय पत्र’ का झूठा प्रचार कर रहे हैं- जयराम रमेश

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे हर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस का पूरी तरह सफाया करें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में कई मुसलमानों को अवैध रूप से ओबीसी घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस ने लोगों से रातोंरात एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और उन्हें ओबीसी बना दिया। ऐसा करने से वहां कांग्रेस ने शिक्षा और सरकारी नौकरी में पहले जिन ओबीसी लोगों को आरक्षण मिलता था वो उनसे छीन लिया और मुसलमानों को नया ओबीसी बना दिया था।

Read Also: Odisha: भुवनेश्वर, नुआपाड़ा सबसे गर्म, पारा 43.2 डिग्री के पार

उन्होंने कहा कि ये ओबीसी का हक छीनने वालों को पूरी तरह हर पोलिंग बूथ में चुन-चुन कर साफ कर देंगे। अगर कांग्रेस आती हैं कि तो ये सारी सुविधाएं दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और सामान्य वर्ग के गरीबों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस की चले तो गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ भी धर्म के आधार पर देगी क्योंकि कांग्रेस तो डंके की चोट पर यहीं कहती है, कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। लेकिन मोदी कहता है कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक इस देश के गरीबों का है, इस देश के पिछड़ों का है, इस देश के आदिवासियों का है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *