BJP सांसद कंगना रनौत फिर विवादों में, किसानों के विरोध की तुलना बांग्लादेश अशांति से की गई

Kangana Ranaut's Remarks :

Kangana Ranaut’s Remarks :बीजेपी ने सोमवार को अपनी सांसद कंगना रनौत की उस टिप्पणी से किनारा कर लिया, जो उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर की थी। पार्टी के मुताबिक सांसद को भविष्य में इस तरह की टिप्पणी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।कंगना रनौत ने कहा था कि अगर टॉप लीडरशिप पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं होती तो किसानों के विरोध प्रदर्शन से देश में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा हो सकते थे। उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है।

Read also-जम्मू में BJP की लिस्ट आते ही घमासान शुरू, दफ्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

कंगना के बयान से गरमाई सियासत- मंडी सांसद ने एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, आरोप लगाया कि निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान “लाशें लटक रही थीं और रेप हो रहे थे”।इसके बाद बीजेपी ने एक बयान जारी कर कहा, “किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत का बयान पार्टी की राय नहीं है। भारतीय जनता पार्टी कंगना रनौत के बयान से सहमत नहीं है।”

Read also-पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने PM मोदी को दिया पाकिस्तान आने का न्योता? जानिए पूरा माजरा

BJP ने किया किनारा –  बयान में कहा गया है कि बीजेपी की ओर से रनौत को पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बयान देने की अनुमति नहीं है।भारतीय जनता पार्टी की ओर से कंगना रनौत को भविष्य में ऐसा कोई बयान न देने का निर्देश दिया गया है।”इसमें कहा गया है, “भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों का पालन करने के लिए कमिटेड है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *