बीजेपी और AAP में सियासी तकरार, CM केजरीवाल के इस्तीफे पर BJP ने उठाए गंभीर सवाल

BJP on AAP:

BJP on AAP:  बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने खुद की तुलना स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से की।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये भगत सिंह का अपनाम है।बीजेपी सांसद ने दावा किया कि केजरीवाल, जिन्हें पहले क्रांतिकारी की तस्वीर दिखाने के लिए भगत सिंह के परिवार से आलोचना का सामना करना पड़ा था, अब खुद की तुलना भगत सिंह से कर रहे हैं।

Read also-Bahraich Wolf Attack: CM योगी ने किया बहराइच का दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

 BJP ने की टिप्पणी-  त्रिवेदी की टिप्पणी केजरीवाल की उस घोषणा के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो दो दिन बाद इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव की मांग करेंगे।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक लोग उन्हें “ईमानदारी का प्रमाणपत्र” नहीं दे देते, तब तक वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

Read also-Meerut Building Collapse: मेरठ में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 10 लोगों की मौत, कई दबे

मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा-  आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीएम केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ‘मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दूंगा.’केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था. आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *